अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने कहा है कि उन्होंने सार्वजनिक निविदाओं की देखरेख के लिए दुनिया के पहले AI-जनित सरकारी मंत्री को नियुक्त किया है।

अल्बानिया लंबे समय से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामलों में सुर्खियों में रहा है. यहां सरकारी टेंडर में गड़बड़ियों और राजनीतिक फेवरिटिज़्म की शिकायतें आम रही हैं।
अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने सोशलिस्ट पार्टी की एक बैठक में अपने मंत्रिमंडल के एक नए सदस्य का परिचय कराया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके बनाई गई इस मंत्री का नाम ‘डेला’ (Diella ) है, जिसका अल्बानियाई भाषा में अर्थ ‘सूर्य’ होता है।
डेला इस साल की शुरुआत यानि जनवरी 2025 से यह अल्बानिया के सरकारी ऑनलाइन पोर्टल e-Albania पर नागरिकों की मदद का ज़िम्मा संभाले है। अपनी ड्यूटी के ज़रिए डेला लगभग 95 फीसद सरकारी सेवाओं को आसान बनाने में मदद करती है।
गौरतलब है कि अल्बानिया में लोग वॉइस कमांड से डॉक्यूमेंट, अप्लिकेशन और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में डेला की मदद लेते रहे हैं जिसे अब प्रधानमंत्री रामा ने इसे एक बड़ा रोल देने के लायक समझा और कैबिनेट में शामिल किया।
दरअसल अल्बानिया लंबे समय से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामलों में सुर्खियों में रहा है। यहां सरकारी टेंडर में गड़बड़ियों और राजनीतिक फेवरिटिज़्म की शिकायतें बेहद आम हैं।
प्रधानमंत्री रामा ने अपने ऐलान में बताया है कि डेला अब पब्लिक प्रोक्योरमेंट (सरकारी टेंडर और ठेके) को देखेगी। इसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार खत्म करना और पूरी पारदर्शिता लाना है।
अल्बानिया के स्थानीय मीडिया ने इसे एक बड़ा बदलाव बताते हुए कहा है कि सरकार अब टेक्नोलॉजी को सिर्फ टूल नहीं, बल्कि गवर्नेंस का एक्टिव पार्टनर बना रही है। वहीं आम जनता इस पर उत्सुक है कि क्या सच में अब सरकारी ठेकों में रिश्वत और दलाली खत्म हो जाएगी।अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिनिस्टर की बुद्धिमत्ता देश को ‘भ्रष्टाचार मुक्त’ बनाएगी।
