अक्षय की सूर्यवंशी दीवाली में होगी रिलीज

मुंबई, 27 सितंबर : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

अक्षय की सूर्यवंशी दीवाली में होगी रिलीज

अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के 22 अक्टूबर से खुलने के ऐलान बाद अब निर्देशक रोहित शेट्‌टी ने ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज को लेकर फैसला किया है।

रोहित शेट्‌टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि ‘सूर्यवंशी’ दीवाली पर रिलीज होगी। इस पोस्ट में रोहित शेट्‌टी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हुई मुलाकात की एक फोटो भी शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हमारे माननीय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए धन्यवाद। और अंत में, हम कह सकते हैं, इस दीवाली… आ रही है पुलिस।”

गौरतलब है कि सूर्यवंशी में अक्षय के अलावा कैटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं। अजय देवगन और रणवीर सिंह फिल्म में गेस्ट अपीरियंस में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *