विरोध की चपेट में आ गई अक्षय कुमार- सारा अली खान और धनुष की ‘अतरंगी रे’

डिज्नी प्लस हॉटस्टार 24 दिसंबर को रिलीज़ अतरंगी रे फिल्म को एक ओर जहां दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों द्वारा फिल्म को बॉयकॉट भी किया जा रहा है। ट्विटर पर #Boycott_Atrangi_Re ट्रेंड हो रहा है।

विरोध की चपेट में आ गई अक्षय कुमार- सारा अली खान और धनुष की 'अतरंगी रे'

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स ने बढ़िया रिव्यू दिए हैं। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला है लेकिन जिस कारण फिल्म का विरोध किया जा रहा है वह भी जान लीजिये।

फिल्म अतरंगी रे की कहानी बिहार की रहने वाली रिंकू सूर्यवंशी (सारा अली खान) के गिर्द घूमती है। रिंकू शादी बिना उसकी मर्जी से तमिल ब्राह्मण लड़के विशू (धनुष) से करवा दी जाती है। वहीं विशू भी ये शादी नहीं करना चाहता थे लेकिन ‘पकड़वा/पकड़ौआ’ विवाह की वजह से उसकी शादी होती है। रिंकू जादूगर सज्जाद अली (अक्षय कुमार) से प्यार करती है।

सोशल मीडिया पोस्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों को आपत्ति है कि फिल्म में न सिर्फ लव जेहाद दिखाया गया है बल्कि साथ ही साथ हिंदुओं को भी बुरा दिखाया गया है, जो जबरदस्ती अपनी लड़की की शादी कर रहे हैं। इस लिए सोशल मीडिया पर #Boycott_Atrangi_Re ट्रेंड हो रहा है।

वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हिंदू लड़की, एक मुस्लिम के प्यार में दिखाई गई है, ऐसी फिल्मों से समाज में भी यही मैसेज जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *