‘भुल भुलैया 4’ में अक्षय-कार्तिक देंगे हॉरर और कॉमेडी की भरपूर डोज़

भूल भुलैया 2 और 3 जबरदस्त कामयाबी के बाद अब मेकर्स इस फिल्म का चौथा पार्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं। चौथे पार्ट में इस बार डबल मनोरंजन देने की योजना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनीज बज्मी भूल भुलैया 4 में अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन को साथ में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

'भुल भुलैया 4' में अक्षय-कार्तिक देंगे हॉरर और कॉमेडी की भरपूर डोज़

मेकर्स का इरादा है कि ‘भुल भुलैया 4’ में अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन को साथ लाया जाए। फिल्म को लेकर कई रिपोर्ट सामने आई हैं उससे अंदाज़ा हो रहा है कि इस बार दोनों का क्लैश देखने को मिल सकता है।

भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की अब तक आ चुकी तीनों ही फ़िल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे। दूसरे और तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन नजर आए।

कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा बनकर न सिर्फ ज़ोरदार मनोरंजन किया बल्कि फिल्म के अब चौथे पार्ट में भी उनकी इम्प्रेस करने की ज़ोरदार तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस चौथे पार्ट में डबल धमाल की तैयारी है। अक्षय कुमार अपने आइकॉनिक लुक में नजर आएंगे जबकि कार्तिक आर्यन का ब्लैक लुक होने वाला है।

इस बार फिल्म में दोनों का क्लैश देखने को मिल सकता है। फिल्म के अपडेट को लेकर फैंस भी अभी से काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। अक्षय और कार्तिक को किसी फिल्म में साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2007 में आया था। इसमें अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन और शाइनी आहूजा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ‘भूल भुलैया 2’ साल 2022 में रिलीज हुई और इसमें अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन ने मुख भूमिका निभाई थी। फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थे।

साल 2024 में भूल भुलैया 3 आई। फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन ख़ास रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड भी तोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *