गंगाजल से सीएम हाउस धुलवाऊंगा 2022 में : अखिलेश यादव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राज्य की नई नवेली योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 2022 के चुनाव में जब उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी तो गंगाजल से मुख्यमंत्री आवास धुलवाएगी. Akhilesh

Akhilesh

अखिलेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.

अखिलेश ने कहा कि 2022 में सरकार बनेगी तो फायर ब्रिगेड में गंगा जल डालकर सभी सरकारी कार्यालय में और आप (पत्रकारों) पर भी डालेंगे. शुद्धि करण का अफ़सोस नहीं है.

अखिलेश ने कहा कि हार की समीक्षा हमने की है. अभी ये समीक्षा चल रही है. 15 अप्रैल से हमारा सदस्यता अभियान शुरू होगा और पूरे यूपी में ये सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. 30 सितंबर से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा.

योगी सरकार के कामकाज पर चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि अभी तो केवल झाड़ू लग रहा है. हमें नहीं मालूम था कि हमारे अधिकारी इतनी अच्छी झाड़ू लगाते हैं.

हमें मालूम होता तो हम भी खूब झाडू लगवाते. बूचड़खाने बंद कराने की योगी सरकार की मुहिम पर अखिलेश ने कहा कि हमारे शेर बहुत भूखे हैं, नजदीक मत जाना.

अखिलेश ने कहा कि योगी जी उम्र में भले ही आप बड़े होंगे लेकिन काम में बहुत पीछे हैं. सरकार ने 100 नंबर बंद कर दिया है. अखिलेश ने ये भी कहा कि जब 2022 में हम आएंगे तो फायर ब्रिगेड में भरकर गंगाजल लाएंगे और 5 केडी मार्ग को धुलवाएंगे.

अखिलेश ने भविष्य में किसी महागठबंधन की संभावना पर कहा कि इसपर अभी कुछ नहीं कह सकते, अभी हमारा कांग्रेस से गठबंधन है. अखिलेश ने कहा कि मुझे अब उस दिन का इंतजार है कि जब आप लोग यूपी में होने वाली हत्या-रेप की घटनाओं पर उसी तरह योगी की फोटो के साथ खबरें दिखाएंगे जैसे मेरी दिखाया करते थे.

www.naqeebnews.com

# Akhilesh

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *