दलित समर्थन के लिए अखिलेश ने लखीमपुर से शुरू की लोक जागरण यात्रा

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कमर कास ली है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लखीमपुर से लोक जागरण यात्रा की शुरुआत की है। अखिलेश ने इस दौरान कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा है।

दलित समर्थन के लिए अखिलेश ने लखीमपुर से शुरू की लोक जागरण यात्रा

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको बताएगी कि जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी, तब तक कुछ नहीं हो सकता।

समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश की यह यात्रा हर लोकसभा सीट पर प्रशिक्षण शिविर के बाद निकाली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ अखिलेश यादव सोमवार को लखीमपुर पहुंचे और पहले दिन पार्टी के पदाधिकारियों के साथ जिले का फीडबैक लिया। अखिलेश ने दुधवा में रात्रि विश्राम किया।

मंगलवार को अखिलेश ने देवकली में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बताया कि लखीमपुर खीरी समाजवादियों का गढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य खीरी को एक बार फिर से समाजवादियों का गढ़ बनाना है।

सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ सांड के दर्शन फ्री हैं। अउन्होंने दुधवा नेशनल पार्क में 1700 रुपये की जंगल सफारी की टिकट छह हजार रुपये किये जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कीमत बढ़ाये जाने से पर्यटक नहीं आ रहे हैं। कंपनियों द्वारा गेहूं खरीदने पर भी अखिलेश ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों के लिए काले कानून लाए गए थे, उन्हीं कंपनियों ने आपका पूरा गेहूं खरीद लिया। अगर सरकार ईमानदार है तो बताए कि सरकार ने कितना गेहूं खरीदा, उसके पास कोई आंकड़ा है क्या?

कन्नौज की घटना पर भी बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सांसद ने अपने गुंडों के साथ था पुलिस की पिटाई कर दी। आगे उन्होंने ये भी कहा कि बुलडोजर खड़ा मिलता तो शायद बुलडोजर के पीछे खड़े होकर पुलिस बच जाती। उन्होंने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हो कि पुलिस को किसी सांसद का पता नहीं हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *