अखिलेश ने की ‘गुजरात के गधों’ की बात, ट्विटर पर मिली चेतावनी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश चुनाव में तल्खी बढ़ती जा रही है। चुनावी सभा में कब्रिस्तान-श्मशान के बाद बीफ और अब गधे तक की भी बात की जा रही है। Akhilesh

Akhilesh

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को रायबरेली की एक चुनावी सभी में गुजरात टूरिज्म के एक विज्ञापन पर चुटकी ली।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं सदी के महानायक (अमिताभ बच्चन) से निवेदन करता हूं कि गुजरात के गधों का विज्ञापन करना बंद कीजिए। गधों का भी कहीं विज्ञापन होता है।

अखिलेश ने इस पूरे विज्ञापन को पढ़कर भी सुनाया। अखिलेश ने कहा, गुजरात के तो गधों का भी प्रचार किया जा रहा है और प्रधानमंत्री मुझ पर इल्जाम लगाते हैं।

दरअसल गुजरात टूरिज्म इस विज्ञापन में अमिताभ बच्चन को दिखाया गया है, जो गुजरात के खास गधों की विशेषताएं बता रहे हैं। हालांकि उनकी बात का ट्विटर पर व्यापक विरोध किया जा रहा है। अखिलेश यादव के बयान को प्रधानमंत्री मोदी से जोड़कर देखा जा रहा है।

www.naqeebnews.com

# Akhilesh

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *