रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर अजय देवगन ने दिखाई गोलमाल परिवार की तस्वीर

नई दिल्ली: अभिनेता अजय देवगन ने निर्देशक रोहित शेट्टी को जन्मदिन की बधाई देते हुए गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म गोलमाल अगेन के सभी कलाकारों की फोटो शेयर की है. Ajay

Ajay

पहले श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू के इस फिल्म का हिस्सा होने को लेकर आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अजय द्वारा फोटो शेयर करने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि दोनों कलाकार गोलमाल के पागल परिवार का हिस्सा होंगे.

रोहित शेट्टी के 43वें जन्मदिन पर अपने गोलमाल परिवार की फोटो शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, “जन्मदिन मजेदार, मस्तीभरे और लाजवाब होने चाहिए.

बिल्कुल हमारी गोलमाल  फैमिली की तरह. गोलमाल अगेन में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, परिणीति चोपड़ा, तबू और नील नितिन मुकेश नजर आएंगे.

निर्देशक रोहित शेट्टी की आखिरी फिल्म साल 2015 में आई दिलवाले थी. गोलमाल  सीरीज की फिल्में बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजों में से एक हैं.

गोलमाल अगेन इस सीरीज की तीसरी फिल्म गोलमाल 3 के सात साल बाद आ रही है. सीरीज की पहली फिल्म में अभिनेत्री रिमी सेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

दूसरी और तीसरी फिल्म में करीना कपूर खान फीमेल लीड में थीं वहीं चौथी फिल्म में परिणीति चोपड़ा और तबू फीमेल लीड में नजर आएंगी.

कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर सीरीज की चारों फिल्मों के क्लैपिंग बोर्ड की फोटो पोस्ट करते हुए शूटिंग शुरू होने की खबर साझा की थी.

www.naqeebnews.com

# Ajay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *