उम्मीद से कम कलेक्शन रहा अजय देवगन की फिल्म भोला का

अजय देवगन और तब्‍बू स्‍टारर फिल्‍म भोला को उम्‍मीद से बहुत कम ओपनिंग मिली है। कारोबार के नज़रिये से इस फिल्म को राम नवमी के मौके पर रिलीज किया गया था। ‘भोला’ का बजट 100 करोड़ रुपये है।

उम्मीद से कम कलेक्शन रहा अजय देवगन की फिल्म भोला का

तमिल फिल्‍म ‘कैथी’ की रीमेक ‘भोला’ ने पहले दिन बॉक्‍स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर बड़े भारी क़यास लगाए जा रहे थे। जबकि इस कलेक्शन के दहाई अंक त‍क पहुंचने में पसीने छूटते नज़र आये।

हालांकि इस फिल्म की ओपनिंग को राम नवमी की छुट्टी का बड़ा सहारा मिला। ईवनिंग शोज में सिनेमाघरों में रौनक नज़र आई मगर फिल्म को लेकर की गई उम्मीदें बेअसर दिखीं।

‘भोला’ की एडवांस बुकिंग रिलीज से 11 दिन पहले शुरू हो गई थी, इसके बाद भी ओपनिंग डे के लिए फिल्‍म की एडवांस बुकिंग महज 2 करोड़ रुपये रही। मॉर्निंग शोज में सिनेमाघरों में सिर्फ 10% सीटों पर ही दर्शक नजर आए, जबकि दोपहर के शोज में यह संख्‍या बढ़कर 17% और शाम के शोज में करीब 16.55% रही। ‘भोला’ का दर्शक बड़ी संख्या में नाइट शोज में देखने को मिला। नाइट शो में दर्शकों की संख्या 21% से अध‍िक थी। इससे उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म के लिए वीकेंड अच्छा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *