अजय देवगन की दृश्यम 2 इसी साल होगी रिलीज़

अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रनवे 34 के प्रमोशन में बिज़ी हैं। फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के एक प्रमोशनल इंटरव्यू में अजय देवगन ने ‘दृश्यम-2’ से जुड़े कुछ सवालों के भी जवाब दिए।

अजय देवगन की दृश्यम 2 इसी साल होगी रिलीज़

अजय देवगन से जब ये सवाल किया गया कि साल 2015 में आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल कब रिलीज होगा तो जवाब में अजय देवगन कहा कि ‘दृश्यम 2 इस साल के अंत तक आ सकती है। उनके मुताबिक़ उसी थीम वाली फिल्म में कुछ बदलाव किये गए हैं। साल 2015 में अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ साल 2013 में रिलीज हुई सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म का रीमेक थी।

अपने जवाबों में नार्थ और साऊथ इण्डिया के फ़िल्मी बटवारे पर अजय ने कहा कि हमें अपनी फिल्मों को अलग-अलग रीजन के नजरिए से देखना बंद करना होगा। उनका कहना है कि हमें उन्हें बस भारतीय फिल्मों के दृष्टिकोण से देखना चाहिए।

अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रकुल प्रीत, बोमन ईरानी और अंगिरा धार जैसे कलाकारों ने काम किया है। ईद के मौके पर इस रिलीज किया जा रहा है। खुद सलमान खान ने भी इस फिल्म को प्रमोट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *