देश में आतंकी हमले की आशंका, दिल्ली समेत देश के कई हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट

 

दिल्ली। देश की राजधानी, हैदराबाद और बेंगलूरू के अलावा पश्चिमी राज्यों के असैन्य हवाईअड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमले किए जाने के बाद सुरक्षा इंतजामों को और कड़ा करने के लिए यह कदम उठाया गया। airports high alert

airports-high-alert-delhiदिल्ली, मुंबई, हैदराबाद जयपुर, अहमदाबाद, और बेंगलूर हवाईअड्डों को किसी भी तरह के हमले या छेड़छाड़ से निबटने के लिए सर्तकता और सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है। लश्कर, जैश के आतंकी स्लीपर्स सेल के जरिए अहम त्यौहारों के दौरान आतंकी हमले को अंजाम दे सकते है। देश के बड़े शहरों में भीड़भाड़ वाली जगहों को आतंकी निशाना बना सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सभी हवाईअड्डों की सुरक्षा का जायजा लिया गया लेकिन इनमें से कुछ को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। सूत्रों के  अनुसार किसी भी संभावित आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए काउंटर सेबोटेज दलों, बम स्क्वॉड और कमांडो दलों को अतिरिक्त सर्तक रहने को कहा गया है।

हवाइ अड्डों पर अलर्ट जारी

सीआईएफएफ के महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया कि अहम हवाईअड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस बाबत नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने निर्णय को अधिसूचित कर दिया है। जिसके बाद हवाईअड्डों को, खासकर मुबंई और दिल्ली जैसे बेहद संवेदनशील हवाईअड्डों को हाई अलट पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के प्रमुख ने भी संवदेशील हवाईअड्डों पर तैनात अपने आला अधिकारियों के साथ हाल ही में बैठक में हवाईअड्डों की सुरक्षा का जायजा लिया।

# airports high alert

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *