एयरसेल-मैक्सिस मामलाः कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर ईडी के छापे

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम के दिल्ली और चेन्नई स्थित पांच ठिकानों पर आज छापे मारे।

ईडी ने एयरसेल-मैक्सिस मामले में विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड की मंजूरी की जांच के संबंध में ये छापे मारे हैं। कार्ति को आईएएनएक्स मीडिया मामले में 11 जनवरी को ईडी के समक्ष पेश होना था लेकिन उनके उपस्थित नहीं होने पर निदेशालय ने उन्हें 16 जनवरी को तलब किया है।

 

प्रवर्तन निदेशालय के पांच अधिकारी सुबह साढ़े सात बजे से चिदंबरम के घर पहुंचे, ईडी अधिकारी करीब साढ़े तीन घंटे तक छानबीन करने के बाद सुबह 11 बजे वहां से निकले, इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया के सवालों के जवाब नहीं दिया।

 

ईडी अधिकारियों के इस छापे के दौरान चिदंबरम या उनके बेटे कार्ति चेन्नई स्थित अपने घर पर नहीं थे। वहीं छापेमारी के बाद चिदंबरम के वकील ने कहा कि ईडी अधिकारियों को छापे में कुछ भी नहीं मिला।

 

बता दें कि कार्ति चिदंबरम को 11 जनवरी को 2जी घोटाले से जुड़े एयरसेल मैक्सिस डील मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार झेलनी पड़ी थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *