एयर इंडिया के मानसून ऑफर में हुई सस्ते हवाई टिकट की बारिश

इस समय एयर इंडिया यात्रियों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर में आप ट्रेन की लागत में हवाई जहाज की यात्रा कर सकेंगे।

एयरइंडिया के मानसून ऑफर में हुई सस्ते हवाई टिकट की बारिश

इस ऑफर की टिकट बुक करने के लिए पैसेंजर को एयर इण्डिया की ऑफिशियल वेबसाइट Book Flights पर बुकिंग करनी होगी। ये ऑफर 17 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 तक है। इस ऑफर के तहत पैसेंजर पहली सितंबर से 31 अक्टूबर तक बुकिंग करा सकते हैं।

एयर इंडिया का मानसून ऑफर आपको फ्लाइट टिकट की बुकिंग पर 10 से लेकर 30 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। साथ ही टिकट लेने वाले को लॉयल्टी बोनस प्वाइंट्स का भी लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं कि क्या है एयरइंडिया मानसून ऑफर।

एयर इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यात्रियों के लिए फ्लाई एयर इण्डिया सेल का ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत मात्र 1470 रुपये की शुरुआती कीमत पर हवाई जहाज के टिकट मिल रहे हैं।

यही नहीं, इसके साथ पैसेंजर फ्लाइट टिकट की बुकिंग पर 30 फीसदी तक का डिस्काउंट भी पा सकेंगे। ऑफर एयरलाइन के बिजनेस और इकोनॉमी क्लास दोनों पर ही मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *