एयर इंडिया को रिफंड में देने होंगे 988 करोड़ की पेनाल्टी

अमरीकी सरकार ने कोविड महामारी के दौरान उड़ानों के रद्द होने या उनके बदले गए कार्यक्रम से प्रभावित यात्रियों को रिफंड में हुई हुए देरी के लिए एयर इंडिया पर 14 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है।

एयर इंडिया को रिफंड में देने होंगे 988 करोड़ की पेनाल्टी

भारतीय विमान सेवा एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में से एक है जिन पर अमरीकी सर्कार की और से पेनल्टी लगाई गई है। अमेरिकी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सोमवार को जानकारी दी है कि एयरलाइन कम्पनिया कोविड कल के यात्रियों को रिफंड के रूप में कुल 60 करोड़ डॉलर वापसी करेंगी।

R

एयर इंडिया के हिस्से में आने वाली पेनल्टी की रक़म तकरीबन 12.15 करोड़ डॉलर यानी 988 करोड़ रुपये के बराबर है। अमेरिकी सरकार के नियम के मुताबिक़ उड़ान रद्द होने या उसमें बदलाव होने की दशा में एयरलाइन को यात्रियों के टिकट के पैसे कानूनी तौर पर रिफंड करने होंगे।

एक विभागीय जांच से मिली जानकारी से पता चलता है कि एयर इंडिया ने रिफंड के आधे से अधिक मामलों में कार्रवाई करने में निर्धारित 100 दिनों से अधिक समय लिया। रिफंड में विलम्ब के ये मामले टाटा समूह द्वारा एयर इंडिया का अधिग्रहण होने के पहले के हैं।

अमेरिकी सरकार ने एयर इंडिया के अलावा फ्रंटियर, टीएपी पु्र्तगाल, एयरो मेक्सिको, ईआई एआई और एविएंका एयरलाइंस पर भी जुर्माना लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *