ऑपरेशन में कितने आतंकी मारे गए ये गिनना हमारा काम नहीं है: वायु सेना प्रमुख

बालाकोट एयर स्ट्राइक और उसके बाद उठ रहे सवालों पर वायु सेना प्रमुख डीएस धनोआ कोयंबटूर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने मिग 21 को हर लिहाज से बेहतरीन लड़ाकू विमान बताया। एयर चीफ मार्शल ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर सवालों का भी जवाब दिया।

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि मिग 21 एक शानदार एयरक्राफ्ट है, इसे अपग्रेड किया गया है, इसके पास बेहतरीन रडार है, एयर टू एयर मिसाइल और बेहतरीन वेपन सिस्टम भी है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में कितने आतंकी मारे गए ये गिनना हमारा काम नहीं है। कितने मारे गए इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। जब आप कह रहे हैं कि बम जंगल में गिरे तो क्या जवाब दिया जाए।

विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर उन्होंने कहा कि पायलट की फिटनेस से कोई समझौता नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *