इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें मज़ाकिया लहजे में कहा गया है कि हो सकता है कि मैं भविष्य में अपना चेहरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बेच दूँ।

यह जवाब देने वाले पाकिस्तानी अभिनेता अहद रज़ा मीर ने स्वीकार किया कि तकनीक तेज़ी से मनोरंजन उद्योग को बदल रही है और इसका प्रभाव भविष्य में और भी ज़्यादा स्पष्ट होगा।
अहद रज़ा मीर अमरीकी प्रशंसकों के साथ एक मुलाकात के दौरान तकनीक और अभिनय के हवाले से भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात कर रहे थे। इस बातचीत के दौरान अहद ने बताया कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिलचस्प भी लगता है और डरावना भी।
हालाँकि उन्होंने यह बात मज़ाकिया लहजे में कही टी कि शायद कुछ बरसों में वह अपना चेहरा एआई को बेच देंगे, मगर अपनी बात का खुलासा करते हुए उनका कहना था कि ऐसा करने से उनका अभिनय अपने आप जारी रहेगा। इस तरह से एक साल में उनके दस नाटक रिलीज़ हो जाएँगे और वह आराम से बैठ सकेंगे।
उन्होंने मज़ाकिया लहजे में कहा कि
अहद की इस दिलचस्प टिप्पणी का प्रशंसकों ने भरपूर मज़ा लिया। इंटरव्यू के दौरान अहद बताते हैं कि अपने निजी जीवन में वह अपना ज़्यादातर समय घर पर ही बिताते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे घर पर रहना, फ़िल्में देखना, थिएटर और सिनेमा का आनंद लेना पसंद है, कला से भी उनका ख़ासा लगाव है।
एक अन्य सवाल के जवाब में, अहद ने कहा कि मुझे हर तरह के कलाकारों के साथ काम करना पसंद है। यह बात राजनीतिक लग सकती है, लेकिन सच तो यह है कि मैं सबके साथ काम करना चाहता हूँ। अपने लोकप्रिय नाटक अहद-ए-वफ़ा का ज़िक्र करते हुए अहद ने कहा कि पुरुष कलाकारों के साथ काम करना भी एक दिलचस्प और नया अनुभव रहा।
अहद रज़ा मीरके अनुसार, उनके लिए अभिनय का कोई तय फ़ॉर्मूला नहीं है, लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि आपकी अभिनय पद्धति क्या है? इस बारे में अहद कहते हैं कि सच तो यह है कि कोई ख़ास पद्धति नहीं है, जब मैं किरदार में डूब जाता हूँ तो सब कुछ अपने आप हो जाता है। गौरतलब है कि हॉलीवुड के अलावा भी भारत सहित एशियाभर में अहद के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं।
