टेनिस कोर्ट के बाद अब अदाकारी के मैदान में उतरने जा रही हैं सानिया मिर्ज़ा

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा इस समय अदाकारी को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही वह टेलीविज़न की दुनिया के सितारों के साथ नजर आएंगी। ये ज़िम्मेदारी निभा रही हैं टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर। एकता के शो ‘बेकाबू’ के प्रमोशन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। जल्द ही सानिया मिर्जा इस प्लेटफार्म पर नज़र आएंगी।

टेनिस कोर्ट के बाद अब अदाकारी के मैदान में उतरने जा रही हैं सानिया मिर्ज़ा

सानिया मिर्जा नेकुछ दिन पहले ही जियो सिनेमा पर अपना चैट शो ‘द हैंगआउट’ शुरू किया है। ‘इंडिया फॉरम्स’ के मुताबिक, चैट शो में शालीन भनोट और ईशा सिंह के साथ सानिया मिर्जा ‘बेकाबू’ का प्रमोशन करती हुई नजर आएंगी। तीनों मिलकर शो के बारे में ऑडियंस को दिलचस्प जानकारियां देंगी।

इन दिनों देश में आईपीएल मैच चल रहा है और ऐसे में ‘बेकाबू’ के मेकर्स ने फैसला किया कि इसे आईपीएल मैच के दौरान प्रमोट किया जाएगा। दोनों जल्द ही आईपीएल में अपने शो का प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगे।

शालीन भनोट और ईशा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार ‘बिग बॉस 16’ में देखा गया था, जबकि ईशा ने इससे पहले ‘सिर्फ तुम’ में विवियन डीसेना के साथ काम किया था। वहीं सानिया मिर्जा ने इसी साल टेनिस से संन्यास ले चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *