ममता बनर्जी के बाद संजय राउत ने कहा- श्रीलंका से ज्यादा खराब हो सकते हैं भारत के हाल

श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थिक संकट के बाद नागरिक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सड़कों पर आ गए हैं। श्रीलंका के इस संकट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि भारत के हाल पड़ोसी से ज्यादा बुरे हो सकते हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने बयान में कहा था कि भारत के भी आर्थिक हालात खराब हो रहे हैं।

ममता बनर्जी के बाद संजय राउत ने कहा- श्रीलंका से ज्यादा खराब हो सकते हैं भारत के हाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ संजय राउत ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की तरह अपने बयान में इस बात को दोहराया है कि श्रीलंका के हालात काफी चिंतानजक हैं। भारत भी उसी राह पर है। उन्होंने इसे संभालने की बात भी कही। ऐसा न किये जाने पर राउत ने देश की स्थिति श्रीलंका से भी ज्यादा खराब हो जाने की बात कही। इससे पहले ममता बनर्जी भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक बुलाने का आह्वान कर चुकी हैं।

ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि भारत की आर्थिक स्थिति बदतर है। इन हालात में केंद्र को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल और जबरन लोकतंत्र को नियंत्रित करने के बजाय समाधान खोजना चाहिए जिससे इस संकट से निकला जा सके। इसके लिए उन्होंने इस बात का हवाला दिया था कि खराब आर्थिक हालत के चलते श्रीलंका में लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *