इराक़ के बाद अब सीरिया में भी अमरीकी छावनी पर मीज़ाइल और राकेट हमले

मीडिया सूत्रों ने पूर्वी सीरिया के दैरिज़्ज़ूर क्षेत्र में अमरीकी छावनी पर मीज़ाइल और राकेट हमले की सूचना दी है।पूर्वी सीरिया के दैरिज़्ज़ूर में स्थित अमरीकी सैन्य छावनी और इराक़ से मिलने वाली सीमा पर स्थित अमरीकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है।

रूसी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह मीज़ाइल हमले किस गुट ने किया।

दूसरी ओर विरोधियों जुड़े सीरियन ह्यूमन राइट्स वॉच नामक गुट ने भी मंगलवार को भी पूर्वी दैरिज़्ज़ूर में स्थित कोनिको गैस फ़ील्ड में अमरीकी छावनी पर अज्ञात मार्टर गोलों के हमलों की सूचना दी थी। इन हमलों से कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ।

सीरिया सरकार के विरोधी गुट ने बल दिया है कि सीरिया की सेना ने मंगलवार को पूर्वी फ़ुरात नदी और दक्षिणी कोनिको गैस फ़ील्ड के पास सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्स के ठिकानों को निशाना बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *