46 साल बाद भारतीय टीम अपने रिकॉर्ड न्यूनतम स्कोर 36 रन पर सिमटी

एडिलेड 19 जनवरी : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहद शर्मनाक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पहले सत्र में अपने इतिहास के रिकॉर्ड न्यूनतम स्कोर 36 रन पर अपनी पारी पूरी की।

इससे पहले भारत ने 20 जून 1974 को लॉर्डस मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन का स्कोर बनाया था। उसके बाद जाकर भारत ने अब अपने सबसे न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड बना दिया है। भारत की दूसरी पारी में नौ विकेट पर 36 रन बने और मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण रिटायर हुए और उसके साथ ही भारत की पारी समाप्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *