राखी सावंत से निकाह की बात अब कबूल की आदिल दुर्रानी ने

राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी से निकाह की बात कुबूली थी जिसपर आदिल ने भी इक़रार कर लिया है।

राखी सावंत से निकाह की बात अब कबूल की आदिल दुर्रानी ने

ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी ने हाल ही में आदिल के साथ हुए अपने निकाह की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किये हैं। इस रिश्ते पर पहले जहां आदिल ने शादी से साफ इनकार कर दिया था, तो अब उन्होंने इस निकाह कबूल कर लिया है। आदिल का परिवार अभी भी उनकी परिवार शादी के खिलाफ है।


आदिल खान दुरानी का कहना है कि वह अपने परिवार को मनाने की कोशिश में लगे हैं।


इस मामले ने नया डेवलपेंट ये हुआ है कि अब हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में आदिल ने राखी सावंत के साथ अपनी शादी की बात को मान लिया है और उनका कहना है कि वह अपने परिवार को मनाने की कोशिश में लगे हैं।

आदिल का कहना है कि अभी परिवार वाले राजी नहीं हुए हैं और उन्हें मनाने का प्रोसेस चल रहा है। पहले में इस बात से इनकार कर रहा था, लेकिन फिर मैंने देखा कि जहां राखी होती है वहां कॉन्ट्रोवर्सी भी होती है। ऐसे में मैंने सोचा कि जब मीडिया में इतनी बातें हो रही हैं, तो शादी की बात को मान लेना ठीक है।’

बताते चलें की आदिल खान दुरानी से राखी सावंत ने सात महीने पहले पूरे रीति रिवाजों के साथ निकाह किया था। इतना ही नहीं राखी ने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया था। जब यह खबर मीडिया के सामने आई, तो आदिल ने इनकार कर दिया। ऐसे में राखी का रो-रोकर बुरा हाल था। एक्ट्रेस की मां का कैंसर का इलाज चल रहा है। मगर अब आदिल राखी के साथ निकाह कबूल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *