ऐक्ट्रेस सनी लियोनी का रोबोट तैयार है

अभिनेत्री सनी लियोनी जैसा एक एआई रोबोट विकसित करने में कामयाबी पाई गई है। सनी लियोनी ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर ‘एआई क्लोन’ नाम के अपने हमशक्ल रोबोट का एक वीडियो शेयर किया है।

ऐक्ट्रेस सनी लियोनी का रोबोट तैयार है

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह मैं हूं।’ एक्ट्रेस ने लिखा कि ‘अब आप सभी जब चाहें मुझे कॉल कर सकते हैं या मुझसे बात कर सकते हैं!’

पोस्ट के अंत में सनी लियोनी ने यह भी बताया है कि अपने रोबोट हमशक्ल से कैसे संपर्क किया जाए।

बता दें कि सनी लियोनी के इस मिलते-जुलते रोबोट को एआई टेक्नोलॉजी कंपनी कामोटो ने पेश किया है, जो इससे पहले भी कई जानी-मानी हस्तियों के एआई रोबोट पेश कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *