फिल्म ‘बैजू बावरा’ में दिखाई देंगे एक्टर रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 2021 में आई फिल्म 83 में हूबहू कपिल देव की भूमिका निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। हालाँकि 2022 में जयेशभाई जोरदार और सर्कस फ्लॉप रहीं थी इसके बावजूद उनकी पोज़िशन में कोई कमी नहीं आई है।

फिल्म 'बैजू बावरा' में दिखाई देंगे एक्टर रणवीर सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की अपकमिंग मूवी ‘बैजू बावरा’ में नजर आएंगे। रणवीर सिंह संजय लीला की ‘पद्मावत’ में भी दमदार प्रस्तुति दे चुके हैं।

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे। ये फिल्म उनके करियर की आइकोनिक फिल्मों में से एक होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट साथ काम करेंगे।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और आलिया करण जौहर की फिल्म राजा और रानी की प्रेम कहानी में नज़र आएंगे। इस फिल्म से लंबे समय बाद करण जौहर बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में जया बच्चन और शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *