धुरंधर अभिनेत्री सारा अर्जुन ने डेढ़ साल की उम्र में शुरू किया था काम

सिर्फ डेढ़ साल की छोटी सी उम्र में सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरूआत की थी और आज वह साउथ सिनेमा और बॉलीवुड दोनों में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी हैं। ये ज़िक्र है सारा का जिन्हें फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ से बड़ी पहचान मिली है।

फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री सारा अर्जुन मुख्य रूप से तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। वे अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। सारा का जन्म मुंबई में 18 जून 2005 को हुआ था। सारा बीस साल पूरे कर चुकी हैं। सारा की मेहनत और नेचुरल एक्टिंग ने उन्हें ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्म की बदौलत असली स्टार बना दिया।

सारा ने मात्र डेढ़ साल की उम्र में अपना पहला टीवी विज्ञापन किया था। पांच साल की उम्र तक सारा ने 100 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया है। सारा कई पॉपुलर एड्स की छोटी उम्र में ही चेहरा बन गई थीं।

6 साल की उम्र में सारा ने तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके लिए सारा को कई अवॉर्ड भी मिले। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने निला नाम की लड़की का रोल निभाया था।

2013 में हिंदी सिनेमा में सारा ने ‘एक थी डायन’ फिल्म में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने मीशा का रोल निभाया था, जो इमरान हाशमी की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों जैसे ‘जज्बा’, ‘साइवम’, ‘पोंनियिन सेल्वन’ आदि में काम किया। ‘पोंनियिन सेल्वन’ में सारा ने ऐश्वर्या राय की छोटी वाली भूमिका निभाई थी। सारा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

सारा ने 2025 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ में मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में वह यालिना जमाली के किरदार में नजर आईं और वह रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में दिखीं। फिल्म में सारा के साथ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज सितारों ने काम किया है।

‘धुरंधर’ में सारा के अभिनय की खूब तारीफ हुई। वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं, IMDb लिस्ट में टॉप पर आईं और लोग उन्हें नई जेनरेशन की टैलेंटेड एक्ट्रेस मानने लगे। अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि रणवीर से उनकी उम्र काफी कम होने के बावजूद उनका परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस खूब सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *