श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालय पर एसीबी का छापा

श्रीनगर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के पासपोर्ट कार्यालय में छापा मारा और कर्मचारियों से पूछताछ की।

श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालय पर एसीबी का छापा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसीबी के अधिकारियों ने सोमवार को शहर के बौलवर्ड रोड पर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में छापा मारा। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कार्यालय को पूरी तरह सील कर लिया गया और किसी भी व्यक्ति को इसके अंदर आने या बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान पासपोर्ट कार्यालय के कई कर्मचारियों से पूछताछ की गई और कई रिकॉर्ड की जांच भी की गई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एसीबी के अधिकारियों ने यह छापेमारी क्यों की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *