बेरोजगार कहकर ट्रोल करने वालों को अभिषेक का जवाब

अभिनेता अभिषेक बच्चन से एक सवाल पूछने के बाद, सोशल मीडिया ट्रोल्स ने उन्हें ‘बेरोजगार’ कहा, जिसका अभिनेता ने करारा जवाब दिया।

बेरोजगार कहकर ट्रोल करने वालों को अभिषेक का जवाब

हुआ क्या था कि अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर एक पत्रकार को जवाब देते हुए कहा, ‘क्या अब भी लोग अखबार पढ़ते हैं?’, जिस पर एक यूजर ने लिखा कि ‘बुद्धिमान लोग पढ़ते हैं, आप जैसे बेरोजगार लोग नहीं पढ़ते।’

इस पर अभिषेक भी चुप नहीं रह सके। उन्होंने नहले पर दहला जवाब देते हुए लिखा कि ‘खैर, बुद्धि और रोजगार का कोई संबंध नहीं है। अपना उदाहरण लें। मुझे यकीन है कि आप एक जॉबर हैं, मुझे भी यकीन है (ट्वीट के अनुसार) आप स्मार्ट नहीं हैं।’

बेरोजगार कहकर ट्रोल करने वालों को अभिषेक का जवाब

अभिषेक के इस जवाब को उनके फैन्स ने ट्विटर पर खूब सराहा और कमेंट करते हुए एक ने लिखा कि आपने स्क्रीन पर बेहतरीन और शानदार परफॉर्मेंस दी है, ऐसे लोगों को आपको इग्नोर करना चाहिए।

एक अन्य यूजर ने अभिषेक के लिए यह भी लिखा कि आप उन्हें गंभीरता से न लें, ऐसे लोग दूसरों की आलोचना करके अपनी खुशी तलाशते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *