क्रिसमस पर सोलो रिलीज हो सकती है आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक आरएस प्रसन्ना ने किया है और यह इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ होगी।

क्रिसमस पर सोलो रिलीज हो सकती है आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे ज़मीं पर'

फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा हैं और बड़े पर्दे पर दोनों कलाकार पहली बार परदे पर साथ नज़र आएंगे।

‘सितारे ज़मीन पर’ की कहानी और कलाकारों के बारे में डिटेल अभी साझा नहीं किया गया है और ऐसी उम्मीद है कि इस फिल्म में कई बड़े कलाकार भी नज़र आएंगे।


जहाँ तारे जमीन ने दर्शकों को रुला दिया था वहीँ सितारे ज़मीन पर आपको खूब हंसाएगी।’ ‘सितारे ज़मीन पर’ में आमिर खान के साथ जेलेनिया डिसूजा भी नजर आएंगी।


गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग इस साल मई में शुरू हुई थी और इसे लाल किले और लोधी गार्डन के प्रतिष्ठित स्थानों पर शूट किया गया था।

इस बीच यह भी खबर है कि अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ क्रिसमस 2024 पर नहीं रिलीज हो रही है। अगर ऐसा होता है तो आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ सोलो रिलीज होगी। बताते चलें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर क्रिसमस पर फिल्मों में वापसी कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *