सत्यमेव जयते से टीवी पर वापसी करेंगे आमिर खान

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सुपरहिट शो ‘सत्यमेव जयते’ से टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि आमिर ने सुपरहिट शो ‘सत्यमेव जयते’ के तीसरे सीजन के साथ छोटे परदे पर वापसी करने जा रहे हैं।

आमिर ने अब इस शो के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ‘सत्यमेव जयते’ का तीसरा सीजन दो भागों में रिलीज किया जाएगा। शो के लिए इस बार 11 एपिसोड को शूट किए जाएंगे। शो का पहले भाग को अगले साल 2019 के पहले तिमाही यानी जनवरी से मार्च का बीच में रिलीज किया जाएगा, जिसमें शो के 5 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।

फिल्म बनाने को लेकर सोनम कपूर ने कही ये बात, हमेशा रहेगी अच्छी पुस्तकों पर फिल्म बनाने के पक्ष में

शो के दूसरे भाग को अक्टूबर 2019 में रिलीज किया जाएगा, जिसमें शो के 6 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। आमिर इन दिनों फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में काम कर रहे हैं जो इस वर्ष दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी। फिल्म की प्रमोशन खत्म करने के बाद आमिर ‘सत्यमेव जयते’ की तैयारियों में जुट जाएंगे पिछले दोनों सीजन के जैसे ही इस सीजन में देश-समाज से जुड़े गंभीर मुद्दें को दिखाया जाएगा। मुद्दों में इस बार नेक्सट जनरेशन, डिप्रेशन और बेरोजगारी जैसे गंभीर सामजिक समस्याओं पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *