राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर एक डॉक्यूमेंट्री बनेगी। इस डॉक्यूमेंट्री के प्रोडक्शन का ज़िम्मा आमिर खान ने उठाया है। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से राष्ट्रपति मुर्मू के निजी जीवन के पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
गौरतलब है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला बनने से पहले राष्ट्रपति के जीवन में जो चुनौतियां और असफलताएं आई है, यह उसकी एक झलक पेश करेगी। बताते चलें कि राष्ट्रपति मुर्मू की सफलताओं के लिए अक्सर उनकी दृढ़ता के लिए सराहा जाता है और उन्हें आदिवासी लोगों के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यह डॉक्यूमेंट्री ओडिशा के एक छोटे से गांव से भारत के पहले आदिवासी राष्ट्रपति बनने तक राष्ट्रपति मुर्मू की उल्लेखनीय सफर को विस्तार से दिखाएगी। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन फिल्म निर्माता-लेखिका स्वाति चक्रवर्ती भटकल करेंगी। इससे पहले वह आमिर खान और किरण राव द्वारा निर्मित 2019 की डॉक्यूमेंट्री एंथोलॉजी ‘रूबरू रोशनी’ का निर्देशन कर चुकी हैं।
फिलहाल इन दिनों आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस की सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 को रिलीज करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुके हैं। फिल्म को लेकर बड़ी ही ख़ास प्रतिक्रिया भी मिल रही है। यह फिल्म में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।
हालाँकि आमिर खान प्रोडक्शंस की पिछली रिलीज फिल्म ‘एक दिन’ में उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। खबरों के मुताबिक, फिल्मने दुनिया भर में मात्र 5.16 करोड़ रुपये ही कमाए।
इन सबके बीच इस समय आमिर अपनी कल्ट क्लासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म लगान की पच्चीसवीं सालगिरह मना रहे हैं। जश्न के इस मौके पर एक्टर ने पूरी स्टारकास्ट के साथ लगान का जश्न मनाया और फिल्म री-रिलीज भी की गई।