आमिर खान और किरण राव ने किया तलाक का ऐलान

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की गई है कि आपसी सहमति के बाद एक-दूसरे से तलाक ले रहे हैं। आमिर और किरण ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी। शादी के15 साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला लिया है।

आमिर खान और किरण राव ने किया तलाक का ऐलान

एक जॉइंट स्टेटमेंट में आमिर और किरण ने कहा है- ‘इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हंसी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे – अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह-माता-पिता और परिवार के रूप में।

आमिर और किरण ने आगे कहा- ‘हमने कुछ समय पहले एक प्लांड सेपरेशन शुरू किया था और अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं। अपनी बात में उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह साझा करेंगे। हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे। हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम भावुक महसूस करते हैं।’

आमिर ने अपनी बात में ये भी खा कि हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि – हमारी तरह – आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत के रूप में देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *