आमिर और हिरानी बनाएंगे दादा साहब फाल्के पर बायोपिक

‘दादा साहब फाल्के’ की बायोपिक के लिए एक्टर आमिर खान को डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का साथ मिल गया है। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से इस फिल्म को लेकर चलने वाली अटकलों पर भी विराम लग गया है।

आमिर और हिरानी बनाएंगे दादा साहब फाल्के पर बायोपिक

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘दादा साहब फाल्के’ की बायोपिक पर एक बड़ी जानकारी दी है। तरण आदर्श ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- ‘दादा साहब फाल्के की बायोपिक के लिए आमिर खान-राजकुमार हिरानी फिर साथ आए।’

गौरतलब है कि इससे पहले इस जोड़ी की बदौलत दर्शक 2009 में 3 इडियट्स और साल 2014 की पीके का मज़ा ले चुके हैं। करीब ग्यारह साल बाद आमिर खान और राजकुमार हिरानी एक बार फिर नए प्रोजेक्ट्स के लिए एक साथ आ रहे हैं।

तरण आदर्श ने आगे लिखा है- ‘आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी एक बार फिर साथ आ रहे हैं, इस बार वे भारतीय सिनेमा के पिता दादा साहब फाल्के की बायोपिक के लिए एक साथ आए हैं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म उस व्यक्ति की असाधारण यात्रा को दर्शाएगी जिसने भारतीय सिनेमा की नींव रखी।’

फिल्म की स्क्रिप्ट और शूटिंग के बारे में ऍबे विचार साझा करते हुए तरण आदर्श ने लिखा- ‘चार साल से स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, आमिर खान ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के तुरंत बाद इसकी तैयारी शुरू करने वाले हैं। अक्टूबर 2025 से शूटिंग शुरू होगी।’

भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित इस बायोपिक में फाल्के के जीवन को दिखाया जाएगा, जिन्होंने शून्य से सिनेमा संसार की शुरुआत की और इस दुनिया के सबसे बड़े स्वदेशी फिल्म इंडस्ट्री की नींव रख कर आज उसे एक सदी से भी पुराना होने का गौरव दिया।

इसकी स्क्रिप्ट पर पिछले चार बरसों से काम चल रहा है। यह फिल्म अक्टूबर 2025 में फ्लोर पर आएगी। फिलहाल आमिर इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज में लगे हैं जिसका ट्रेलर कल ही आया है और खूब पसंद किया जा रहा है।

ख़ास बात यह है कि फिल्म में भरपूर सहयोग देने के लिए दादा साहब फाल्के के ग्रैंडसन चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसलकर भी इस टीम के साथ हैं। इसके अलावा लॉस एंजिल्स के वीएफएक्स स्टूडियो को एआई-जनरेटेड विजुअल बनाने के लिए लिस्ट में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *