आम आदमी वाले राघव आज ग्लैमरस परिणीति के संग करेंगे ब्याह

पॉलिटिशियन राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज शादी करने वाले हैं। उदयपुर में कई दिनों से दोनों की शादी की रस्में जारी हैं।

आम आदमी वाले राघव आज ग्लैमरस परिणीति के संग करेंगे ब्याह

बॉलीवुड की परिणीति जहाँ एक तरफ लग्जरी से भरपूर ग्लैमरस जिंदगी जीती हैं, वहीं राघव चड्ढा चार्टर एकाउंटेंट होने के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़े एक जननेता हैं।

दोनों की उम्र 34 बरस है मगर इनकी नेटवर्थ में भारी फ़र्क़ देखने को मिलता है। संपत्ति की बात करें तो परिणीति के पास 99 लाख की जैगुआर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ परिणीति चोपड़ा की कुल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। परिणीति एक फिल्म के 4-6 करोड़ की फीस चार्ज करती हैं। सिनेमा के अलावा परिणीति ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई जुटा लेती हैं। परिणीति माजा, पेंटीन और कुरकुरे के विज्ञापन भी कर चुकी हैं।

राघव चड्ढा के नेटवर्थ की बात करें तो चुनावी एफिडेविट के अनुसार वह 50 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी चल संपत्ति 37 लाख रुपए की है।

शादी से पहले दोनों की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है, जबकि दोनों के स्टेटस में ज़बरदस्त फर्क नज़र आता है। राघव चड्ढा 2009 के मॉडल वाली मारुति स्विफ्ट डिजायर कार का इस्तेमाल करते हैं, वही परिणीति 99 लाख की जैगुआर XJL गाड़ी से घूमती हैं।

परिणीति ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म लेडीज वर्सेस रिक्की बहल से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इंग्लैंड से बिजनेस की डिग्री हासिल करने के बाद परिणीति ने भारत में यशराज स्टूडियो के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में इंटर्नशिप की। परिणीति को यशराज प्रोडक्शन में ही पब्लिक रिलेशनशिप कंसल्टेंट की नौकरी मिल गई और यहीं से उनका फ़िल्मी सफर शुरू हुआ।

चार्टेड अकाउंटेंट राघव चड्ढा साल 2011 में अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट का हिस्सा बने। इस बीच राघव की मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई थी और उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली।

अरविंद केजरीवाल के कहने पर राघव चड्ढा ने लोकपाल बिल के लिए ड्राफ्ट तैयार किया था, जो उनकी पहली पॉलिटिकल एक्टिविटी थी। बाद में राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के टीवी रिप्रेजेंटेटिव बने और इस समय ये पार्टी के सबसे यंग नेशनल स्पोक्सपर्सन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *