नेपाल में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित

काठमांडो। नेपाल के पर्वतीय जिले हुमला में आज एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और नदी की तलहटी में गिरा जिससे पायलट और सहायक पायलट घायल हो गए।

air craft plane

विमान के इंजन में तकनीकी खामी आने के बाद एकल इंजन वाले मकालू विमान के पायलटों ने आपात स्थिति में करनाली नदी की तलहटी की तरफ मोड़ दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। विमान पश्चिमी नेपाल में सुरखेत से सिमिकोट जा रहा था। पायलट और सहायक पायलट ने नदी में छलांग लगा दी जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। सिमरिक एयर के हेलीकॉप्टर से उन्हें नेपालगंज ले जाया गया। खबरों के अनुसार विमान का मलबा नदी के पानी में बह गया।

नेपाल में उड्डयन सुरक्षा के स्तर का खराब रिकार्ड है। इस साल फरवरी में नेपालगंज से जुमला जा रहा एयर कास्थामंडप का एक विमान कालीकोट जिले में हादसे का शिकार हो गया जिससे उसके पायलट और सहायक पायलट की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *