दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं

स्पेन के बार्सिलोना में हजारों लोगों ने फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। येरुशलम में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने उनके विरोध में नारे लगाए।

दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं

इजरायलियों के कब्जे वाले येरुशलम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन किया। बैनर लिए इन प्रदर्शनकारियों ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आवास के बाहर उनके विरोध में नारे लगाए।

बैनरों पर लिखा था कि नेतन्याहू इजरायली राज्य के लिए सबसे बड़ी आपदा हैं, नेतन्याहू खतरनाक हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

बार्सिलोना में इन लोगों की मांग है कि गाजा में अस्थायी युद्धविराम को और भी बढ़ाया जाए। इसके लिए जनता बैनर लेकर सड़कों पर उत्तरी और इजरायलियों के खिलाफ अपना बिरोध दर्ज कराया।

इस बीच ब्रिटिश शहर ग्लासगो के निवासी भी फ़िलिस्तीनियों के पक्ष में खड़े नज़र आये। एक रैली के माध्यम से इन लोगों ने भी यही सन्देश दिया है कि जनता स्थायी युद्धविराम के समर्थन में हैं। इस मांग को लेकर रैली में नारे लगाए गए।

मोरक्को के कैसाब्लांका शहर में भी नागरिकों ने इज़रायली आक्रमण के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया और स्थायी युद्धविराम की मांग की।

गौरतलब है कि गाजा में चार दिवसीय अस्थायी युद्धविराम का आज आखिरी दिन है, इजरायल ने युद्धविराम के बाद फिर से हमले जारी रखने की धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *