उ. कोरिया पूरे प्रायद्वीप को परमाणु हथियार मुक्त के लिए प्रतिबद्ध: चीन

बीजिंग/सोल। चीन ने कहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंम उन ने अपनी चीन यात्रा में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक में पूरे कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने का वायदा किया है। चीन और उत्तर कोरिया ने दो दिन की अटकलों के बाद आज चीन में जिनपिंग औरउन की मुलाकात की पुष्टि की है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने उन की रविवार से बुधवार तक की चीन यात्रा को अनौपचारिक यात्रा बताया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि बैठक में उन ने जिनपिंग को बताया कि कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति में सुधार शुरू हो रहा है क्योंकि उत्तर कोरिया ने तनाव कम करने और शांति वार्ता के लिए प्रस्ताव पेश करने के लिए पहल की है। उत्तर कोरिया अमेरिका के साथ बात करने और दोनों देशों के बीच एक शिखर सम्मेलन के लिए तैयार है।

 

उत्तर कोरियो की समाचार एजेंसी केसीएनए नेउन के प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के वादे और मई में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रत्याशित बैठक की योजना के बार में कुछ नहीं बताया। वर्ष 2011 में सत्ता संभालने के बाद किम की यह पहली विदेश यात्रा है और विश्लेषक इसे आगामी अमेरिका और दक्षिण कोरिया सम्मेलन की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।

 

चीन और उत्तर कोरिया परंपरागत रूप से एक दूसरे के निकटतम सहयोगी रहे है, लेकिन उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों और चीन द्बारा संयुक्त राष्ट्र के लगाये गये प्रतिबंधों का समर्थन करने के दोनों देशों के संबंध प्रभावित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *