भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले ही सेशन में अपने शानदार प्रदर्शन से एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम था, जिन्होंने 12 बार ओपनर्स को पवेलियन लौटाया।

अपने पहले ही स्पेल में दक्षिण अफ्रीका के दोनों ओपनरों को आउट करके बुमराह ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो पिछले सात सालों में कोई भी गेंदबाज़ नहीं कर पाया।
दुनिया के किसी भी गेंदबाज़ ने 2018 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में बुमराह से ज़्यादा बार ओपनरों को आउट नहीं किया है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम था, जिन्होंने 12 बार ओपनरों को आउट किया था।
लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने 13वीं बार ओपनर को आउट किया और ब्रॉड को पीछे छोड़कर दुनिया के नए नंबर एक ओपनर गेंदबाज़ बन गए।
जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के पहले दिन करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। स्टार पेसर ने अपने टेस्ट करियर का 16वां फाइव विकेट हॉल पूरा किया। इसके साथ ही बुमराह ने पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। बुमराह ने अपने पहले 7 ओवरों में सिर्फ़ 9 रन दिए, जिसमें 4 मेडन थे।
पहला विकेट:
रयान रिकलेटन को 140+ किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से क्लीन बोल्ड किया। गेंद की लाइन और लेंथ इतनी शानदार थी कि बल्लेबाज़ पूरी तरह से दंग रह गया।
दूसरा विकेट:
एडेन मार्करम को ऋषभ पंत ने शानदार कैच लपककर आउट किया। पंत ने चोट से वापसी करते हुए कमाल की फुर्ती दिखाई। वह अश्विन को पीछे छोड़ने वाले तीसरे भारतीय बन गए। रिकलेटन को बोल्ड करके बुमराह ने एक और रिकॉर्ड बनाया। वह सबसे ज़्यादा आउट करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज़ बन गए।
बोल्ड आउट के साथ शीर्ष भारतीय गेंदबाज़:
अनिल कुंबले – 186 बोल्ड
कपिल देव – 167 बोल्ड
जसप्रीत बुमराह – 152 बोल्ड (नया रिकॉर्ड)
रविचंद्रन अश्विन – 151 बोल्ड
टेस्ट में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले एशियाई पेसर
3 बार -जसप्रीत बुमराह
12 बार – वसीम अकरम
11 बार – कपिल देव
9 बार – वकार यूनिस
8 बार – इमरान खान
8 बार – जहीर खान
8 बार – शोएब अख्तर
बुमराह ने अपने करियर के इस पड़ाव पर अश्विन को पीछे छोड़कर इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया।














