आर्मी में ‘कीर्ति चक्र’ पाने वाले बिक्रमजीत को एक्टिंग से भी था बेतहाशा लगाव

‘स्पेशरल ऑप्स’ से लेकर ‘आरक्षण’, ‘मर्डर 2’ जैसे प्रॉजेक्ट में नज़र आने वाले बिक्रमजीत कंवरपाल एक ऐसा नाम है, जिन्होंने भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

आर्मी में 'कीर्ति चक्र' पाने वाले बिक्रमजीत को एक्टिंग से भी था बेतहाशा लगाव

अपने करियर के करीब 13 साल आर्मी में सेवाएं देने वाले बिक्रमजीत, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल थे और उनकी बहादुरी के लिए ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मान‍ित किया गया था।

भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने अपने बचपन का सपना साकार करने के लिए बॉलीवुड में कदम रखा। आर्मी के जीवन के बाद इन्होने एक्टिंग को इसलिए चुना क्यूंकि यह बचपन का शौक़ बाद तक बना रहा। इनपर भी एक्टिंग का जुनून इस हद तक सवार था और अपने इसी सपने को साकार करने करने फिल्म इंडस्ट्री की का रुख कर ही लिया।

बिक्रमजीत कंवरपाल को उनकी बहादुरी के लिए ‘कीर्ति चक्र’ से भी सम्मान‍ित किया जा चुका है। आर्मी की झलक इनके फ़िल्मी सफर में भी नज़र आई। भारतीय फिल्म और टेलीविजन एक्टर के रूप में बिक्रमजीत कंवरपाल ने दमदार अभिनय। एक अनुशासित शख्सियत के मालिक के तौर पर कंवरपाल ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। फिर वह वक़्त भी आया जब हिंदी सिनेमा और टेलीविजन सीरियलों में वह एक सम्मानित चेहरा बन गए।

1989 में बिक्रमजीत ने इंडियन आर्मी में कमीशन हासिल किया और अपनी बहादुरी और साहस का पर‍िचय दिया। साल 2002 में वह मेजर के पद से रिटायर हुए। उन्होंने करीब 13 साल आर्मी में सेवाएं दी, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्होंने आराम की जगह काम को चुना और अच्छे अदाकार साबित हुए।

बिक्रमजीत का जन्म 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुआ था। इनके पिता द्वारका नाथ कंवरपाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल थे और उन्हें 1963 में उनकी बहादुरी के लिए ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मान‍ित किया गया था। पिता के नक्शेकदम पर चलते बिक्रमजीत ने भी सेना में जाने का फैसला लिया।

रिटायरमेंट के बाद साल 2003 में उनकी पहली फिल्म ‘पाप’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। बाद में उन्होंने ‘पेज 3’, ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’, ‘आरक्षण’, ‘मर्डर 2’, ‘2 स्टेट्स’, ‘द गाजी अटैक’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘डॉन’ में सहायक भूमिकाएं निभाईं। कई मशहूर टीवी शो में भी बिक्रमजीत ने काम किया। उनकी वेब सिरीज स्पेशल ऑप्स काफी लोकप्रिय हुई। पहली मई 2021 को 52 साल की उम्र में कोरोना के कारण उनकी मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *