2025महिला एशिया कप 2025 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान हो गया है। इस टीम में जिसमें लखनऊ की खिलाड़ी मुमताज को भी जगह शामिल किया गया है।

चीन में 5 से 14 सितंबर तक होने वाले टूर्नामेंट की 20 सदस्यीय टीम में लखनऊ की मुमताज़ खान ने अपनी जगह बना कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल के प्रदर्शन का रास्ता चुना है।
दरअसल इस टूर्नामेंट को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसकी विजेता टीम को सीधे 2026 में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा।
मुमताज खान इससे पहले जूनियर हॉकी विश्व कप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित कर चुकी हैं। इस म्हणत के बूते वह ‘राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर’ का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं। यही कारण है कि भारतीय महिला हॉकी टीम में मुमताज़ के चयन ने न सिर्फ लखनऊ बल्कि उत्तर प्रदेश को भी गौरान्वित किया है।
5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को पूल ‘बी’ में रखा गया है। भारतीय टीम 6 सितंबर को जापान और 8 सितंबर को सिंगापुर से मुक़ाबला करेगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने मीडिया से बताया कि हांगझोऊ में होने वाले महिला एशिया कप के लिए चुनी गई टीम पर उन्हें गर्व है। उन्होंने अनुभव और युवा जोश का सही संतुलन बनाने के प्रयास का भी ज़िक्र किया और कहा कि यह टूर्नामेंट न सिर्फ एक प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप है बल्कि 2026 विश्व कप का क्वालिफायर भी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह टीम एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करेगी और भारत का नाम रोशन करेगी।
भारतीय टीम की कमान मिडफील्डर सलीमा टेटे को दी गई है। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी बंसरी सोलंकी और बिचु देवी खरिबाम संभालेंगी। डिफेंस के लिए अनुभवी निक्की प्रधान और उदिता के अलावा मनीषा चौहान, ज्योति, सुमन देवी थौदम और ईशिका चौधरी के नाम हैं।
महिला एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम
गोलकीपर
बंसारी सोलंकी
बिच्छू देवी खारिबाम
डिफेंडर
मनीषा चौहान
उदिता
ज्योति
सुमन देवी थौदम
निक्की प्रधान
इशिका चौधरी
मिडफील्डर
नेहा
वैष्णवी विट्ठल फाल्के
सलिमा टेटे (कप्तान)
शर्मिला देवी
लालरेम्सियामी
सुनेलिता टोप्पो
फारवर्ड
नवनीत कौर
रुतजा दादासो पिसल
सौंदर्य डुंगडुंग
मुमताज खान
दीपिका
संगीता कुमारी














