हालाँकि अभी तक खबर थी कि सिनेमा के बाद अमित खान की फील सितारे ज़मीन पर ओटीटी पर देखी जा सकेगी। मगर इसे यू ट्यूब पर देखा जा सकेगा। यह और किसी अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी। प्रसन्ना की निर्देशित यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

दरअसल फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की कामयाबी के बाद आमिर खान ने इसे यूट्यूब पर लॉन्च करने का फैसला किया है। वैसे तो पहले उन्होंने बताया था कि यह यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं होगी मगर हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने इसकी पुष्टि की।
आमिर का कहना है कि उन्होंने जानबूझ कर झूठ बोला क्योंकि वह थिएटिकल बिजनेस को बचाना चाहते थे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के बारे में आमिर का कहना है कि यह पहली अगस्त, 2025 से यूट्यूब पर उपलब्ध होगी।
आमिर खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस झूठ के लिए माफी मांगते हुए कहा कि ‘सितारे जमीन पर’ यूट्यूब पर रिलीज नहीं होगी। आगे उन्होंने कहा- ‘मैं आपको बताता हूं कि जो लोग मुझसे पूछते थे कि आपकी फिल्म यूट्यूब पर आ रही है तो मैं आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं मैंने झूठ बोला था। क्योंकि मैं और कुछ बोल नहीं पा रहा था। क्योंकि मुझे थिएटिकल बिजनेस प्रोटेक्ट करना था। मेरे शुरुआत हुए सिनेमा से। और मैं सिनेमा से, थिएटर से बहुत लॉयल हूं। हमेशा मेरी कोशिश रही है कि थिएटर के बिजनेस को प्रोटेक्ट करो।’
अब यह फिल्म पहली अगस्त से यूट्यूब मूवीज पर मांग के अनुसार किफायती दामों पर उपलब्ध होगी। भारतीय दर्शकों के लिए यह फिल्म 100 रुपये में उपलब्ध होगी। वहीँ अमरीका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित 38 अन्य देशों में भी यह उपलब्ध होगी। इन देशों में स्थानीय बाजारों के अनुकूल फिल्म की कीमत तय की जाएंगी।
आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है, जो 2007 में आई थी। इस स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा में, आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच के रूप में न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों के एक ग्रुप को ट्रेनिंगदेते नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म में आमिर की हीरोइन बनी हैं जेनेलिया डिसूज़ा।
