‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का सीक्वल है अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों

अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अलग-अलग प्रेम कहानियां का संकलन लिए इस ट्रेलर में कुछ कपल्स के किस्से हैं।

‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का सीक्वल है अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों

‘मेट्रो इन दिनों’ अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म है जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर सहित एक लंबी स्टारकास्ट देखी जा सकती है।

दरअसल अनुराग की ये आने वाली फिल्म उनकी 2007 में आई पिछली फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का अगला भाग है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कहानी अलग-अलग है। भी ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ की तरह ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म में भी अलगजोड़ों की कहानी दिखाई गई हैं।

अरिजित सिंह की आवाज में एक रोमांटिक गाने से इस ट्रेलर की शुरुआत होती है। करीब 3 मिनट 17 सेकंड लम्बे इस ट्रेलर में फिल्म की चारों जोड़ियां सारा अली खान-आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी-कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर-नीना गुप्ता और अली फजल-फातिमा सना शेख की कहानी देखी जा सकती है।

एक लम्बी स्टारकास्ट के साथ बनी इस फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को पहले इस साल की शुरुआत में रिलीज किया जाना था। लेकिन रिलीज टलने की वजह से अब ये फिल्म 4 जुुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *