72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आग़ाज़ हो चुका है। हैदराबाद में बाद शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से 110 देशों की सुंदरियों ने शिरकत की है।

हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में मिस वर्ल्ड 2025 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर कार्यक्रम में आईं। इसके बाद सभी मिस वर्ल्ड प्रतिभागी अपने-अपने देशों के राष्ट्रीय ध्वज लेकर कार्यक्रम में आईं।
भारत-पाक तनाव के बीच जहाँ एक ओर इस आयोजन के लिए ज़ोरदार सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं वहीँ 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पाकिस्तान का नाम कहीं भी शामिल नहीं है।
भारत के अलावा के नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश समेत 110 देश की सुंदरियाँ इस मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हैदराबाद में हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पाक की प्रतिनिधि की गैर मौजूदगी की क्या वजह हो सकती है?
पिछली जानकारियों से पता चलता है कि पाकिस्तान आमतौर पर ऐसे कॉन्टेस्ट में हिस्सा नहीं लेता है। हालांकि साल 2023 में एरिका रॉबिन ने पहली बार मिस यूनिवर्स में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था और इसके चलते उन्हें कट्टरपंथी इस्लामिक समुदाओं की आलोचना सहनी पड़ी थी। इस विवाद के बाद से पाकिस्तान ने सौंदर्य प्रतियोगिता से दूरी बना ली है।
हालांकि विश्व सुंदरी के लिए बिस बार भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता प्रतिनिधित्व कर रही हैं। राजस्थान के कोटा की नंदिनी प्रोजेक्ट एकता के तहत दिव्यांगजनों के लिए काम करती हैं।
नंदिनी राजस्थान के कोटा कैथून के भांडाहेड़ा की रहने वाली हैं। कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ने वाली नंदिनी उच्च शिक्षा के लिए मुंबई गईं, जहां उन्होंने लाला लाजपत राय कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।
बताते चलें कि 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के साथ भारत तीसरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले साल 1996 और 2024 में भी भारत मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन कर चुका है।












