उत्तराखंड में आज से हो रहा है 38वें नेशनल गेम्स का आग़ाज़

38वें नेशनल गेम्स का शुभारम्भ आज यानी 28 जनवरी से उत्तराखंड में हो रहा है। यह खेल 14 फरवरी तक चलेंगे। इन दो सप्ताह में होने वाले 36 खेलों में 9800 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

उत्तराखंड में आज से हो रहा है 38वें नेशनल गेम्स का आग़ाज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के लिए देहरादून पहुँच रहे हैं। बीते दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेलों की तैयारी का जायजा लिया।

उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगे। पहली बार सभी नेशनल गेम्स का का आयोजन एक ही प्रदेश में होगा। उद्घाटन समारोह का ब्लॉक और जिलास्तर पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

उत्तराखंड पहली बार एक ही प्रदेश में सभी नेशनल गेम्स के सभी इवेंट आयोजित कराने वाला प्रदेश होगा। अब तक कराए गए पिछले खेलों में शॉटगन, शूटिंग और साइ‌किलिंग जैसे खेल का आयोजन दिल्ली में किया जाता रहा है।

उत्तराखंड में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय खेलों में 28 प्रदेश सहित कुछ केंद्र शासित प्रदेश और सर्विसेस की टीमों की भागीदारी है। इस आयोजन में 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमे आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी 19 जबकि अंडमान 5 खेलों में हिस्सा ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *