दुनिया के टॉप टेन मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान को दुनिया के टॉप टेन मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में से एक चुना गया है। यह चुनाव एक साइंटिफिक स्टडी के आधार पर किया गया है। ब्रिटिश एक्टर आरोन टेलर जॉनसन इस लिस्ट में पहला स्थान पाने वाली हस्ती हैं।

दुनिया के टॉप टेन मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में हैं शाहरुख खान

डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा एक मशहूर प्लास्टिक सर्जन होने के साथ सेलेब्रिटी भी है। उनके द्वारा की गई साइंटिफिक स्टडी के मुताबिक शाहरुख खान दुनिया के टॉप टेन हैंडसम एक्टर्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। जबकि टॉप वन की बात करें तो इस लिस्ट में ब्रिटिश एक्टर आरोन टेलर जॉनसन ने इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है।


दुनिया के टॉप टेन मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में जगह जगह पाने के साथ ही शाहरुख़ इस लिस्ट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता भी हैं।


डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा द्वारा की गई इस साइंटिफिक स्टडी में चेहरे के परफेक्शन को मापने के लिए ग्रीक गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फी मेथड का इस्तेमाल किया जाता है। इस पैमाइश के हिसाब से किंग खान का चेहरा 86.76% परफेक्शन के साथ दसवें नंबर पर आता है। बताते चलें कि बीते कई वर्षों से इस मेथड के ज़रिए सुंदरता को मापा जाता है।

इस नाप जोख में पहला स्थान पाने वाले ब्रिटिश एक्टर आरोन टेलर जॉनसन का चेहरा 93.04% परफेक्शन रखता है जबकि दूसरे नंबर पर लुसिएन लैविस्काउंट और तीसरे पर ग्लेडिएटर स्टार पॉल मेस्कल हैं।

दुनिया के टॉप टेन मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में जगह जगह पाने के साथ ही शाहरुख़ इस लिस्ट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता भी बन गए हैं। हालाँकि इस सूची में शाहरुख़ को दसवां स्थान मिला है मगर वह इस लिस्ट में चयनित एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं।

दुनियाभर में अपने करोड़ों फैंस के चहेते शाहरुख़ खान इस समय 58 वर्ष के हैं। ख़ास बात यह है कि इस उम्र में भी शाहरुख़ की मक़बूलियत न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में नई ऊंचाइयां छू रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *