अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय है। अमेठी से राहुल गांधी के नाम से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म खरीदे जाने की खबर है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि राहुल शुक्रवार को यहाँ से अपना नामांकन भर सकते हैं।

अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय

ख़बरों के मुताबिक़, आज सुबह अमेठी पहुंचे सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा का कहना है कि ‘गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा। उन्हीं के इंतजार में सभी लोग बैठे हैं।’

किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि सारी तैयारियां राहुल गांधी के लिए ही की जा रही हैं, किसी दूसरे शख्स के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि गांधी परिवार का सदस्य ही अमेठी से चुनाव लड़े।

मीडिया रिपोर्ट्स अमेठी के कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह के हवाले से भी यह खबर दी जा रही है कि राहुल गांधी ने अपना नामांकन पत्र ऑनलाइन ले लिया है। उनके मुताबिक़ राहुल अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ नामांकन के लिए पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि अमेठी लोकसभा सीट से अभी तक तकरीबन 18 उम्मीदवारों की तरफ से 23 सेट में नामांकन दाखिल किया गया है। आज बसपा प्रत्याशी नन्हे सिंह ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों में जयसिंह, तनवीर अहमद, राजेश बहादुर सिंह ने एक-एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *