एक निजी अमरीकी कंपनी ने चंद्रमा पर स्पेस क्राफ्ट उतारा

ह्यूस्टन स्थित एक कंपनी द्वारा भेजे गए रोबोटिक अंतरिक्ष यान के सिग्नल प्राप्त हो गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, 1972 में अपोलो के चंद्रमा पर उतरने के बाद यह अमरीका का पहला कदम है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मिशन के साथ कोई भी इंसान नहीं गया है।

एक निजी अमरीकी कंपनी ने चंद्रमा पर स्पेस क्राफ्ट उतारा

यह अंतरिक्षयान रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट लैंडर ओडिसियस है जोकि किसी प्राइवेट कंपनी का पहला अंतरिक्षयान है और चंद्रमा पर इसकी सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई है।

निजी अमरीकी कंपनी ओडीसियस द्वारा लूनर लैंडर से सिग्नल मिलने के साथ इसके चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलता पूर्वक उतरने की जानकारी मिली है, जिसमे ये भी बताया गया है कि अभी कमजोर सिग्नल प्राप्त हुए हैं ।

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा गया है- आपका ओडीसियल लैंडर चंद्रमा पर पहुंचा दिया गया है। नासा ने कहा कि ओडीसियस शाम 6:23 बजे ईटी चंद्रमा पर उतरा जो कि भारतीय समय के अनुसार सुबह 4:53 बजे हुआ।

निजी कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स, जो इस मिशन में लगी है ने जानकारी दी है कि स्पेस यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा है। इंटुएटिव मशीन्स द्वारा ओडीसियल लैंडर की तस्वीरें भी साझा की गई है।

इंटुएटिव मशीन्स के मिशन निदेशक टिम क्रेन का कहना है कि ओडीसियस लैंडर से मिल रहे सिग्नल्स को समझने की कोशिश को समझने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद उनका कहना है कि हम बिना किसी संदेह के पुष्टि कर सकते हैं कि हमारा लैंडर चंद्रमा की सतह पर है। साथ ही उन्होंने आईएम टीम को बधाई देते हुए कहा है कि टीम लैंडर से मजबूत सिग्नल पाने की कोशिश में लगी है।

गौरतलब है कि नासा द्वारा वित्त पोषित ये यह अंतरिक्ष यान मानव रहित है। कॉमर्शियल रोबोटों वाले इस स्पेसक्राफ्ट से भविष्य में चंद्रमा पर मनुष्यों को ले जाने के आर्टेमिस कार्यक्रम 2026 में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *