ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में 85 से 93वें स्थान पर

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की भ्रष्टाचार मामलों की रिपोर्ट सामने आ गई है। मंगलवार को आने वाली इस रिपोर्ट में 180 देशों की फेहरिस्त में भारत करप्शन के मामले में 85 से 93वें स्थान पर आ गया है।

ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में 85 से 93वें स्थान पर

करप्शन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2023 में भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। इस रिपोर्ट की माने तो करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में भारत 2023 में 93वें स्थान पर आ गया है। जबकि एक वर्ष पहले, वर्ष 2022 में देश 85वें स्थान पर था।

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की इस करप्शन रैंकिंग में पहला नंबर पाने वाला देश सबसे कम भ्रष्ट जबकि 180वे नंबर पर रहने वाला देश सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है।

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के विशेषज्ञ इस इंडेक्स के लिए प्रत्येक देश के पब्लिक सेक्टर में भ्रष्टाचार का आकलन करते हैं। इसके बाद प्रत्येक देश को 0 से 100 के बीच नंबर दिए जाते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन का सूची में 76वां जबकि पाकिस्तान का 133वां नंबर है। वहीं पहले नंबर पर डेनमार्क का नाम है जो बताता है कि इस मुल्क में भ्रष्टाचार सबसे कम है जबकि सोमालिया 180वें स्थान पर रहते हुए सबसे भ्रष्ट देश बना है।

वर्ष 2023 की रिपोर्ट में भारत का स्कोर 39 निर्धारित किया गया है जबकि साल 2022 में यह स्कोर 40 था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *