यूपी पुलिस में एसआई तथा एएससआई पदों पर भर्ती

प्रदेश में पुलिस में एसआई पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। एसआई, एएससआई के 921 पदों पर भर्ती होने की सूचना है। इस के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो रही है।

यूपी पुलिस में एसआई तथा एएससआई पदों पर भर्ती

राज्य में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। प्रक्रिया का प्रारम्भ 07 जनवरी 2024 से शुरू होगा।

पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2024 है।

यूपी पुलिस में एसआई, एएससआई के 921 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है-

सब-इंस्पेक्टर : 268 पद
सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क): 449 पद
सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा): 204 पद

यूपी पुलिस एसआई और एएसआई पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष है। उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

एसआई और एएसआई पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन होगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई और एएसआई (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट होना तथा ओ लेवल पास होना आवश्यक है।

एएसआई (लेखा) पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए कॉमर्स में स्नातक यानी बी.कॉम होना ज़रूरी है। साथ ही हिंदी टाइपिंग 15 शब्द प्रति मिनट तथा ओ लेवल पास होना जरूरी है।

यूपी पुलिस एसआई और एएसआई पदों पर उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया के लिए 400 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। परीक्षापत्र में 200 प्रश्न होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *