अफगानिस्तान में हादसाः बस और तेल टैंकर की टक्कर में 38 की मौत

काबुल। अफगानिस्तान में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। काबुल-कंधार हाईवे पर यात्री बस और तेल टैंकर की आपस में टक्कर हो गई। तेल टैंकर और यात्री बस की टक्कर होने से जबरदस्त धमाका हुआ। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए।

afghanistan-accident

जाबुल प्रांत के गवर्नर बिस्मिल्ला अफगानमल ने बताया कि बस कंधार से काबुल जा रही थी तभी ये हादसा हो गया।

जाबुल तालिबानी उग्रवाद से प्रभावित प्रांत है। बताया जा रहा है कि इस रोड पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस हादसों की वजह का पता लगाने में जुटी है। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चें भी शामिल है। बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे।

तेल टैंकर के चालक तथा सह चालक की विस्फोट के बाद मौके पर ही मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *