फ़िलिस्तीनियों की सहायता के लिए 100 मिलियन यूरो देगा फ़्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने भी अब गाजा युद्ध में जल्द ही मानवीय विराम लगने की मांग की है। आज पेरिस में गाजा के लिए सहायता सम्मेलन हुआ। सम्मलेन की मेजबानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने की। बैठक में यूरोपीय देशों के अलावा कुछ अरब देशों के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए।

फ़िलिस्तीनियों की सहायता के लिए 100 मिलियन यूरो देगा फ़्रांस

पेरिस में गाजा सहायता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमें गाजा में युद्धविराम पर जोर देने की जरूरत है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के महासचिव का कहना है कि गाजा सहायता सम्मेलन को तत्काल युद्धविराम का आह्वान करना चाहिए, क्योंकि गाजा में दो मिलियन से अधिक लोग लगातार इजरायली हमलों के बीच जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना अपरिहार्य है और इसकी तत्काल आवश्यकता है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के महासचिव ने कहा है कि इज़रायली हमलों से बड़ी संख्या में नागरिक मारे जा रहे हैं और विनाश हो रहा है, इज़रायली हमलों ने मानवीय संकट को भयावह स्तर तक बढ़ा दिया है।

इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने फिलिस्तीनियों के लिए सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका देश फ़िलिस्तीनियों की सहायता 20 मिलियन यूरो से बढ़ाकर 100 मिलियन यूरो करेगा।

एमनेस्टी के महासचिव ने कहा कि देशों को आपातकालीन स्थितियों में मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायली आक्रामकता जारी है, इस दौरान 10,569 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें 4,324 बच्चे भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *