जन्मदिन पर शतक लगाकर विराट कोहली ने की सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर 49वां शतक लगाने के साथ सबसे ज्यादा शतक लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

जन्मदिन पर शतक लगाकर विराट कोहली ने की सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए विश्व कप मैच में विराट कोहली ने वनडे मैचों में 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, उन्होंने 119 गेंदों में 10 चौकों की मदद से शतक बनाया।

विराट कोहली ने अपने 289वें मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का 49वां शतक लगाया। उन्होंने 289 मैचों में 13600 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 49 शतक और 71 अर्धशतक शामिल हैं।

गौरतलब है कि विराट से पहले सचिन तेंदुलकर ने 463 मैचों में 49 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। सचिन तेंदुलकर 49 शतक, 96 अर्द्धशतक सहित 18426 रन के साथ वनडे में सर्वोच्च स्कोरर थे।

टीम इंडिया इस समय अंक तालिका में सबसे ऊपर है। साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए इस मैच में भारत ने वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया के खाते में 16 अंक हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *